10 Most Searched Recipes In Google 2024: साल 2024 में, ये 10 रेसिपीज रहीं टॉप पर

भारत में सबसे ज्यादा गूगल पर सर्च की गई वो रेसिपीज सामने आईं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।आपकी हर मुश्किल को आसान कर देता है गूगल सर्च... गूगल हर साल एक लिस्ट शेयर करता है

भारत का पारंपरिक आम का अचार हर घर की पहचान है। 2024 में यह रेसिपी फिर से ट्रेंड में है, खासतौर पर घरेलू तरीके से इसे तैयार करने के लिए

आम का अचार

फ्लैट व्हाइट एक लोकप्रिय कॉफी ड्रिंक है, जो एस्प्रेसो और स्टीम्ड मिल्क के संयोजन से तैयार होती है। 

फ्लैट व्हाइट

धनिया पंजीरी भगवान कृष्ण का प्रिय व्यंजन है, जो विशेष रूप से जन्माष्टमी पर बनाया जाता है।

धनिया पंजीरी

बच्चों को अगर चॉकलेट पसंद है तो आप मोदक को चॉकलेट में तैयार कर सकते हैं। इसके लिए कंडेंस्ड मिल्क, चॉकलेट चिप को पैन में मिक्स करें और उसमें क्रैकर क्रम्ब्स मिलाकर पिस्ता डालकर मिला लें और मोदक बना लें।

चॉकलेट मोदक

शंकरपाली, जिसे मीठी डायमंड शेप कुकी भी कहा जाता है, महाराष्ट्र और गुजरात में विशेष रूप से लोकप्रिय है

शंकरपाली

कांजी उत्तर भारत का एक पारंपरिक फर्मेंटेड पेय है, जो गाजर, चुकंदर, सरसों के बीज और हींग से तैयार होता है। इसे विशेष रूप से सर्दियों और होली के मौसम में बनाया जाता है

कांजी

चम्मंथी पोडी केरल की एक पारंपरिक सूखी चटनी है, जो अपने अनोखे स्वाद और सुगंध के लिए जानी जाती है। 

चम्मंथी

उगादी पचड़ी तेलुगु नव वर्ष का पारंपरिक व्यंजन है, जिसे जीवन के छह प्रमुख स्वादों का प्रतीक माना जाता है

मैंगो उगादी पचड़ी

चरणामृत धार्मिक आयोजनों और त्योहारों जैसे गुरु पूर्णिमा और जन्माष्टमी पर तैयार किया जाता है। इसे पूजा के दौरान देवताओं को अर्पित किया जाता है

चरणामृत

ईमा दत्शी, भूटान का राष्ट्रीय व्यंजन, तीखी मिर्च और पनीर से बना एक मसालेदार स्टू है। इसका स्वाद अनूठा और तीखा होता है।

ईमा दत्शी