यह बेसिक स्टीम मोदक हैं जिन्हें प्रसाद के रूप में भगवान को चढ़ाया जाता है। यह इस मिठाई का सबसे ऑथेंटिक प्रकार है
इस तरह के मोदक को बिना स्टीम करके बनाया जा सकता है। इसकी बाहर की लेयर सूजी, केसर और दूध से तैयार करते हैं और अंदर गुड़ और नारियल की स्टफिंग होती हैं।
जिस तरह से आप उकडीचे मोदक बनाते हैं, इसे भी ठीक उसी तरह से बनाया जाता है। बस इस तरह के मोदक को मैदा, सूजी और दूध के घोल में कोट करके फ्राई किया जाता है
बच्चों को अगर चॉकलेट पसंद है तो आप मोदक को चॉकलेट में तैयार कर सकते हैं। इसके लिए कंडेंस्ड मिल्क, चॉकलेट चिप को पैन में मिक्स करें और उसमें क्रैकर क्रम्ब्स मिलाकर पिस्ता डालकर मिला लें और मोदक बना लें।
नारियल वाले मोदक बनाने के लिए आपको कद्दूकस किए हुए नारियल की आवश्यकता पड़ेगी। इसे इलायची, कंडेंस्ड मिल्क और गुलाब जल से एक स्मूथ मिक्स बना लें।
अगर आप काजू पसंद करते हैं, तो इस बार काजू बर्फी की जगह उसका मोदक ट्राई करें। इस तरह की वैरायटी बच्चों को भी बहुत पसंद आएगी।
यह मोदक आप सिर्फ 10 मिनट में बनाकर तैयार कर सकते हैं। आपके पास जो भी ड्राई फ्रूट्स हैं आप उसे ब्लेंड कर लें और थोड़ा सा दूध और पानी लेकर मिक्सचर तैयार करें। बस फिर इससे ड्राई फ्रूट वाले मोदक
आम किस को पसंद नहीं होता? हां अभी आम मिलना बहुत ज्यादा मुश्किल है, क्योंकि यह आम का सीजन नहीं है। लेकिन अगर आपको आम मिल रहा है तो आप आम फ्लेवर वाला मोदक बना लें।
प्रसाद के लिए मोतीचूर के लड्डू भी भगवान गणेश को चढ़ाए जाते हैं। क्या आपने इससे मोदक बनाने के बारे में सोचा है? मोदक की यह वैरायटी आपने बिल्कुल भी ट्राई नहीं की होगी।
महाराष्ट्र का एक अन्य पॉपुलर डेजर्ट श्रीखंड है जो बहुत गाढ़ा और क्रीमी होता है। इसे खास अवसर पर बनाया जाता है। आप इससे भी मोदक बनाकर ट्राई कर सकते हैं।