पीएम मोदी करेंगे 12 जनवरी को अटल सेतु का उद्घाटन, शामिल होंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

ब्रिज के लिए 250 रुपए का टैक्स लगेगा l ब्रिज के लिए टोल टैक्स 500 रुपए निर्धारित किया था। इसके बाद महाराष्ट्र मंत्रिमंडल की गुरुवार (4 जनवरी) की बैठक में टैक्स का आधा किया गया। 22 किलोमीटर के इस ब्रिज पर चलने के लिए लोगों को 250 रुपए चुकाने पड़ेंगे। शिवसेना के नेता आदित्य ठाकरे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस ब्रिज को टोल फ्री करने की मांग की हैl 

पीएम मोदी करेंगे 12 जनवरी को अटल सेतु का उद्घाटन, शामिल होंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे
PM Modi will inaugurate Atal Setu on January 12, Maharashtra Chief Minister Eknath Shinde will attend

मुंबई, देश के सबसे लंबे समुद्र ब्रिज पर वाहनों के लिए कुछ गाइडलाइन जारी किया गया है मुंबई पुलिस ने बुधवार को बताया कि फोर व्हीलर मिनी बस और टू विलर व्हीकल की ज्यादा से ज्यादा स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटा फिक्स की गई है। ब्रिज की चढ़ाई और उतार पर स्पीड 40 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा नहीं होगी। वहीं, मोटरसाइकिल , ऑटो और ट्रैक्टर को इस ब्रिज पर प्रवेश नहीं मिलेगा। 

मुंबई पुलिस के अधिकारी ने बताया कि ट्रक, बस और बड़ी गाड़ी को मुंबई की तरफ जाने के लिए ईस्टर्न फ्री-वे में एंट्री नहीं दी जाएगी। इन वाहनों को मुंबई में आने के लिए मुंबई पोर्ट सीवडी एग्जिट (एग्जिट 1C) का इस्तेमाल करना होगा। 

इस ब्रिज का नाम अटल सेतु रखा गया हा पीएम मोदी कल (12 जनवरी) को इसके उद्घाटन के लिए मुंबई आएंगे। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी शामिल होंगे।

ब्रिज के लिए 250 रुपए का टैक्स लगेगा l ब्रिज के लिए टोल टैक्स 500 रुपए निर्धारित किया था। इसके बाद महाराष्ट्र मंत्रिमंडल की गुरुवार (4 जनवरी) की बैठक में टैक्स का आधा किया गया। 22 किलोमीटर के इस ब्रिज पर चलने के लिए लोगों को 250 रुपए चुकाने पड़ेंगे। शिवसेना के नेता आदित्य ठाकरे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस ब्रिज को टोल फ्री करने की मांग की हैl 

ब्रिज की कुल लंबाई 21.8 किलोमीटर है। समुद्र पर 16.5 KM और तट के पास लैंड पर 5.5 KM पर यह ब्रिज बना है। ब्रिज से मुंबई और नवी मुंबई के बीच की दूरी केवल 20 मिनट में तय हो सकेगी। फिलहाल 2 घंटे लगते हैं।
ब्रिज की कुल लागत 17 हजार 843 करोड़ रुपए है। ब्रिज पर 400 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। पक्षियों की सुरक्षा के लिए ब्रिज पर साउंड बैरियर लगाए गए हैं।