Mumbai ki famous beaches|मुंबई के प्रसिद्ध समुद्र तट

Mumbai ki famous beaches

Mumbai ki famous beaches|मुंबई के प्रसिद्ध समुद्र तट
Mumbai ki famous beaches

Mumbai ki famous beaches

आक्सा बीच (Aksa beach)

आक्सा बीच
अक्सा बीच (Aksa Beach) एक लोकप्रिय समुद्र किनारा है जो मुंबई के मलाड अक्सा गांव में है। ये ऐसा अनोखा समुद्र किनारा है जहाँ फॅमिली के लिए पर्यटन स्थल और कपल्स के लिए रोमांटिक कपल्स पॉइंट है। यह एक पर्यटन स्थान और छुट्टी मनाने का स्थान है। यह मार्वे बीच के पास स्थित है। एक लोकप्रिय बीच ऐसी इसकी पहचान है । यहाँ कई कॉटेज, रेस्टोरेंट और होटल है जिनमें से कुछ पर्यटकों और छुट्टी मनाने आए हुए लोगों को किराए पर दिए गए हैं।अक्सा समुद्र किनारा शहर के सबसे स्वच्छ समुद्र किनारो में से एक है। यहाँ घूमने आए हुए लोग जब सनसेट का छायाचित्र कैद करते है तो लगता है कि  सुनहरी दुनिया का छायचित्र कैद किया है।
मुंबई में अक्सा बीच का पीक टाइम शाम 5 बजे से आधी रात तक है। यह समुद्र 24 घंटे खुला रहता है। अक्सा बीच को जाना हो तो मलाड रेलवे स्टेशन नजदीक है जो लगभग 9 किलोमीटर के दूरी पर है। यह बीच जाना हो तो बस से भी जा सकते हैं। मलाड रेलवे स्टेशन के ठीक बाहर 271नंबर की बस स्टॉप है जो बस अक्सा बीच के बाहर रूकती है।

गोराई बीच (Gorai beach)

गोराई बीच
गोराई बीच
गोराई बीच (Gorai Beach) एक लोकप्रिय पिकनिक स्पॉट है।यहाँ लोगों की भीड़ हमेशा गुलजार होती है।यहाँ का माहौल बहुत रोमांचकारी और आंखो को सुकून देने वाला है।यहाँ कपल्स के लिए रूम, लॉज इसके साथ ही फॅमिली के लिए रिसोर्ट ,रेस्टोरेन्ट और विल्ला उपस्तित है। इस बीच के नजदीक ही गोराई खाडी, पॅगोडा और मनोरी है।यह समुद्र किनारा गोराई खाडी से 26.8 किलोमीटर दूरी पर है। यह बीच पे जाने के लिए गोराई खाडी से जेट्टी से जाना पडता है जिसका प्रती व्यक्ती 10रु और अगर दुचाकी हो तो 20रु.भाडा है। जेट्टी से उतरने के बाद गोराई बीच जाने के लिए ऑटोरिक्सा, टांगा गाडी से जाना पडता है। यानी इस सुहाने बीच का मज्जा ही कुछ और है। बीच की रेत और पानी के साथ हमे यहाँ पहुचने के लिए बोट और घोडा गाड़ी सवारी का भी मज्जा लेने मिलता है। यह किनारा 24 घंटे खुला रहता है लोग दिलखुलास मज्जे लेकर यहाँ की यादें अपने कैमरा में कैद करते है।

उत्तन बीच (Uttan beach)

उत्तन बीच
उत्तन बीच
उत्तन समुद्र (Uttan Beach) किनारा ये ऐसा किनारा है जो रेत कम बल्की पथरों से बना है। यहाँ का नज़ारा बहुत स्थितिज कैद करने वाला है। लोग यहाँ राइडिंग करने के लिए आते हैं साइकिल राइडिंग और बाइक राइडिंग यहाँ के पेट्रोल पम्प कहीं  निच्छित समय के लिए खुले रहते है तो अगर राइडिंग के लिए आप जा रहे हो तो पेट्रोल की टंकी फूल करें और राइडिंग का मज़ा ले। यह बीच भाइंदर रेल्वे स्टेशन से 8 किलोमीटर की दूरी पर है। यह बीच की लोगो को ज्यादा जानकारी नहीं यहाँ बहुत कम पर्यटक और  कपल्स आते हैं। इस बीच को क्रिछेन कोली फिशिंग पोइंट से जाना जाता है। यहाँ बहुत विभिन्न प्रकार के मछलि मिलती है।यहाँ रोज सुबह मछलिमार चलती है। यहा जाने के लिए बस, टॅक्सी या रिक्षा भायंदर रेल्वे स्टेशन के बाहर से मिलेगी। बस नंबर  1, 2 ,9 से हम उत्तन नाका पहुँचते हैं और 3 मिनट पे चलते ही उत्तन बीच है।

वर्सोवा बीच (Versova beach)

 

वर्सोवा बीच
वर्सोवा बीच
वर्सोवा बीच (Versova Beach) सफेद और काली सूखी रेत और कुछ चट्टान के साथ मुंबई के सबसे खूबसूरत समुद्र किनारो में से एक है। इसे शांत वातावरण के साथ सबसे स्वच्छ समुद्र किनारो में से एक माना जाता है।स्थानीय लोग और पर्यटक समान रूप से इस बीच के रेतीले किनारे पर आते हैं। और बीच का और दृश्य का आनंद लेते है।यह बीच प्रसिद्ध जुहू समुद्र किनार से उत्तर की ओर स्थित है। वर्सोवा बीच अपनी रंगीन मछली पकड़ने वाली नौकाओं और तैरने योग्य पानी के लिये मशहूर हैं। सूर्यास्त और सूर्योदय के मन आकर्षित दृश्यों के लिए बेहद लोकप्रिय है। यह समुद्र किनारा कोली समुदाय का भी घर है। जिसे मुंबई में सबसे बड़े मछली पकड़ने वाले समुदायों में से एक माना जाता है। इस समुद्र किनारो के करीब कई दिलचस्प कैफे और रेस्टोरेंट भी हैं, जहाँ आप खाने का मज्जा ले सकते हैं।वर्सोवा मेट्रो स्टेशन से 1किलोमीटर दूर ही वेर्सोवा बीच है।आप यहाँ पैदल भी जा सकते हैं यहाँ से बीच के लिए सिर्फ 4 से 5 मिनट का रास्ता है।

मार्वे बीच (Marve beach)

मार्वे बीच
मार्वे बीच
मार्वे बीच (marve beach) मुंबई के मलाड पश्चिमी उपनगर में स्थित है। यह बीच मुंबई के अन्य बीचो में से एक है। दरअसल यह समुद्र रात को रंगीन मेले की तरह दिखता है।मार्वे बीच मुख्य रूप से काजू के पेड़ और भव्य पुर्तगाली चर्च के लिए प्रसिद्ध माना जाता है।यह बीच मुंबई के एस्सेल वर्ल्ड और ग्लोबल पगोडा तक ले जाता है। जो रात में बहुत ही खूबसूरत दिखता है।और यहां से हर दस मिनट में मनोरी समुद्र किनारा तक जानेवाली नौका की सवारी की सुविधा उपलब्ध की गई है।इस समुद्र किनारे पर परिवार और कॉलेज के बच्चे भी घूमने के लिए आते है।मलाड स्टेशन से मार्वे बीच तक 6किलोमीटर का अंतर है। मलाड रेल्वे स्टेशन से कुछ ही दूरी पर मलाड सबवे के पास हि 271 नंबर का बस स्टॉप है जो बस मार्वे बीच तक ले जाता है।

मनोरी बीच (Manori beach)

मनोरी बीच
मनोरी बीच
मनोरी बीच (Manori Beach)  मुंबई के सबसे प्राचीन समुद्र किनारो में से एक है।इस बीच को ‘मिनी गोवा’ भी संबोधित करते है। यह समुद्र किनारा एक नौका की सवारी के माध्यम से एस्सेल वर्ल्ड से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है, और  मछली पकड़ने के लिए गांव में नजदीक ही मछली बंदर है। आगे जाते ही आपको  होटल और रिसॉर्ट भी मिल जाएंगे।कपल्स के लिए यहां रूम्स और फॅमिली के लिए विला और रेस्टोरेंट है।  यहा के समुद्र किनारोंको कई फिल्मों की शूटिंग के लिए इस्तमाल किया जाता है।और आस-पास अनगिनत बेहतरीन  कैफे और खाने के स्टॉल हैं तो यहाँ आप कई मुंह में पानी लाने वाले खाद्य पदार्थों का आनंद और स्वाद ले सकते हैं। साल के हर समय घूमने के लिए यह सही जगह है, खासकर सुबह या शाम के समय,क्योंकि ठंडी समुद्री हवा चलती है, और तापमान हल्का हो जाता है। मलाड रेलवे स्टेशन से मनोरी बीच 33.4किलोमीटर दूरी पर है।आप यहा रिक्षा,टॅक्सी, बस इन माध्यमों से जा सकते हैं। मलाड रेलवे स्टेशन के बाहर आपको 272 नंबर की बस जो आपको मार्वे बीच तक ले जाएगी।यदि आप रिक्शा से जाओगे तो 100रु 7किलोमीटर का खर्चा होगा।और मार्वे बीच से हर 5मिनट मे मनोरी कि ओर जानेवाली फेके चलती है।

दादर बीच  (Dadar chawpatty beach)

 

Dadar Beach
दादर बीच (Dadar Beach) का नाम मुंबई के दादर उपनगरों के नाम पर रखा गया है।दादर रेल्वे स्टेशन से 2 किलोमीटर के दूरी पर दादर बीच स्तिथ है। स्टेशन के बाहर ही आपको दादर बीच तक जानेवाली टैक्सी और ऑटो की लाइन मिलेगी। इस बीच पे आप स्टेशन से टहलते पैदल भी जा सकते है। बांद्रा वर्ली सी लिंक ब्रिज के मनोरम दृश्य को देखने के लिए प्रमुख स्थानों में से एक दादर समुद्र किनारा है। मुंबई के अन्य खूबसूरत समुद्र किनारो की तरह यह समुद्र किनारा स्थानीय लोगों के लिए और पर्यटकों के लिए  सूर्यास्त और सूर्योदय के दृश्यों के लिए और घूमने के लिए भी प्रसिद्ध है।  शाम को एक आश्चर्यजनक भीड़ के साक्षी, रात के दौरान समुद्र किनारा आश्चर्यजनक रूप से शांत हो जाता है।

जुहू बीच (Juhu beach)

जुहू बीच
जुहू बीच
 जुहू बीच (Juhu Beach) यह मुंबई का सबसे पहला फेमस समुद्र किनारा है। इस बीच को सेलिब्रिटी बीच भी संबोधित करते है। जिसे मुंबई का खूबसूरत और मशहूर लैंडमार्क माना जाता है। चमकदार रोशनी, उत्साहित विक्रेता और एक मंत्रमुग्ध कर देने वाली हवा जुहू समुद्र किनार को सबसे अच्छा बताती है। चाहे वह आकर्षक खाने के स्टॉल हों, तेज आवाज वाला बॉलीवुड संगीत या आपके आस-पास के खुशनुमा चेहरे हों  इस जगह का अपना ही आकर्षण है। पूरे देश में प्रसिध्द ऐसा जुहू बीच विले पार्ले में स्तिथ है। विलेपार्ले रेल्वे स्टेशन से 2.9 किलोमीटर दूरी पर जुहू बीच है।विलेपार्ले रेलवे स्टेशन के पुर्व बाजु मे बाहर जुहू बीच जानेवाली शेअर ऑटो कि लाईन होती है। प्रति व्यक्ति १० से १२ रुपये में आप जुहू बीच आसानी से जा सकते है।

गिरगांव बीच (Girgaon beach)

गिरगांव बीच
गिरगांव बीच
गिरगांव चौपाटी (Girgaum Chowpatty) मुंबई में घूमने के लिए सबसे लोकप्रिय जगहों में से एक है। यह एक रेतीला समुद्र किनारा है जो दक्षिण मुंबई में मरीन ड्राइव को रेखांकित करता है। रंग-बिरंगी रोशनी, स्ट्रीट फूड की सुगंध, समुद्री लहरों की शांत ध्वनि और आकर्षक स्थानीय बाजारों से गिरगांव चौपाटी कभी निराश नहीं करती। दिन का कोई भी समय क्यों न हो, आप हमेशा समुद्र के किनारे विभिन्न लोगों का झुंड पाएंगे। अगर आप कुछ समय एकांत में बिताना चाहते हैं तो किनारे की हल्की सैर आपको नई ऊर्जा से भर देगी। शांत समुद्री हवा आपको समय-समय पर अपने अस्तित्व की याद दिलाती है जब आप एक शांत कोने में बैठते हैं और दुनिया को उसकी महिमा में व्यस्त देखते हैं। चर्नीरोड से गिरगांव बीच का अंतर 2 किलोमिटर है। चर्नीरोड रेलवे स्टेशन के बाहर निकलते ही एक सड़क पार करते सामने ही 2मिनट के दूरी पर गिरगांव बीच है।

दानापानी बीच (Danapani Beach)


दानापानी बीच
दानापानी बीच
प्रसिध्द अक्सा बीच के करीब दक्षिण में स्थित एक अत्यंत सुंदर समुद्र किनारा है जिसे दानापानी बीच( Danapani Beach) कहा जाता है।यह दाना पानी बीच पास एक छोटा और शांत पैच है जहां कोई भी शांत समय के लिए जा सकता है।यह खूबसूरत समुद्र किनारा मुंबई शहर के मलाड के उपनगर में स्थित है।दानापानी बीच एक सुंदर परिदृश्य से घेरा हुआ है जिसमें रेत और पत्थर के अनमोल दृश्य शामिल हैं। यह बीच “सेटिंग सन” के साथ-साथ रात के पार्टियों के शानदार दृश्य प्रदान करने के लिए भी जाना जाता है। बहुत से लोग समुद्र किनार के इस हिस्से की यात्रा नहीं करते हैं, इसलिए यह क्षेत्र काफी साफ है। यहाँ आप परिवार या दोस्तों के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। समुद्र किनारों के चारों ओर टहलें या स्थानीय विक्रेता से अच्छा नाश्ता लेकर आप यहां एक यादगार अनुभव कैद कर सकते हैं।मलाड स्टेशन से दानापानी बीच 10किलोमीटर दूर है।मलाड स्टेशन के फूट ओवर ब्रिज के दरम्यान बस स्टॉप है जहां से 271नंबर कि बस आपको दानापानी बीच के बाहर ले जाएगी।
इसलिए यदि आप शहर की हलचल से दूर कुछ समय बिताने के लिये इच्छुक हैं, तो मुंबई के इन समुद्र किनारों को महसुस करने के लिए सबसे अच्छी जगह है।विस्तृत क्षितिज पर चले और ठंडे पानी को आपका स्वागत करने दें। अपने पैरों के नीचे गीली रेत के साथ, दूर की बकवास और असंख्य विचारों की नरम बड़बड़ाहट के साथ बीच का भरपूर आनंद लें। अगर आपके दिमाग में इत्मीनान से टहलने का मन है तो भीड़-भाड़ के घंटों के बाद समुद्र किनारों पर जाएं।