पीएम नरेंद्र मोदी ने किया  'अतुल सेतु' का उद्‌घाटन, 2 घंटे की जगह केवल 20 मिनट में पहुंचना होवा संभव

MTHL का निर्माण 10 देशों के एक्सपर्ट और 15,000 स्किल्ड वर्कर्स की मदद से तैयार किया गया है। अत्याधुनिक तकनीक से बना ब्रिज भूकंप के झटकों और समुद्र की तेज लहरों के बीच 100 वर्ष तक खड़े रहने में सक्षम है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने किया  'अतुल सेतु' का उद्‌घाटन, 2 घंटे की जगह केवल 20 मिनट में पहुंचना होवा संभव
PM Narendra Modi inaugurates 'Atul Setu', it will be possible to reach there in just 20 minutes instead of 2 hours

Alsafa Ansari | l love you Mumbai

मुंबई, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को यानी आज समुद्र पर बने देश के सबसे लंबे अटल बिहारी वाजपेयी शिवडी-न्हावाशेवा अटल सेतु का उद्‌घाटन करेंगे। एमटीएचएल के खुलने से मुंबई से नवी मुंबई केवल 20 ही ब्रिज खुलने के बाद मुंबई से नवी मुंबई, नवी मुंबई एयरपोर्ट, मुंबई-पुणे एक्सप्रेस, मुंबई गोवा हाइवे तक बगैर ट्रैफिक में फंसे पहुंचना आसान हो गया हैं। देश का सबसे लंबा ब्रिज कई मायनों में खास है। ब्रिज पर वाहनों को 100 किमी की स्पीड से गाड़ी दौड़ाने की अनुमति दी गई है। वाहनों की गति बनाए रखने के लिए देश में पहली बार ओपन रोड टोलिंग सिस्टम एमटीएचएल पर होगा।मिनट में पहुंचना संभव होगा। 22 किमी लंबे ब्रिज में 16.5 किमी. हिस्सा पानी पर है और 5.5 किमी का एलिवेटेड रोड है। 

MTHL का निर्माण 10 देशों के एक्सपर्ट और 15,000 स्किल्ड वर्कर्स की मदद से तैयार किया गया है। अत्याधुनिक तकनीक से बना ब्रिज भूकंप के झटकों और समुद्र की तेज लहरों के बीच 100 वर्ष तक खड़े रहने में सक्षम है। निर्माण के दौरान पर्यावरण और समुद्री जीवों का खयाल रखा गया है। इस ब्रिज को तैयार करने में 17,840 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। एमटीएचल के खुल जाने के बाद मुंबई, नवी मुंबई के बाद रायगड जिले में तीसरी मुंबई तैयार करने की योजना सरकार ने बनाई है। इसके लिए एमटीएचएल तैयार करने वाली एजेंसी एमएमआरडीए को वहां की प्लानिंग अथॉरिटी नियुक्त किया गया है। एमटीएचएल शिवरी से शुरू होकर रायगढ़ जिले के उरण तालुका के न्हावा शेवा में जाकर समाप्त होती है।