Mumbai News: मुंबई पुलिस ने जमा की 41 लग्जरी कारें, अमीर बाप के बेटों के खिलाफ हुई FIR

रिपब्लिक डे 26 जनवरी को अवैधानिक रूप से रैली निकालने के चलते बांद्रा कुर्ला पुलिस ने जिन कारों को जमा किया है। उनमें फेरारी, पोर्श, लेम्बोर्गिनी, मर्क-एडिस कारें, ऑडी, जगुआर, बीएमडब्ल्यू जैसी कारें शामिल हैं।

Mumbai News:  मुंबई पुलिस ने जमा की 41 लग्जरी कारें, अमीर बाप के बेटों के खिलाफ हुई FIR
Mumbai News: Mumbai Police collects 41 luxury cars, FIR lodged against sons of rich father

Alsafa Ansari | love you Mumbai

बांद्रा रिपब्लिक डे के अवसर पर कुछ लोगों ने बगैर परमिशन लिये एक कार रैली का आयोजन किया था। इस रैली में इस्तेमाल की गई 41 लग्जरी कारों को पुलिस ने जमा कर लिया है और उनके मालिकों के खिलाफ FIR दर्ज कर लीया है। बताया जा रहा है कि ये कारें उन लोगों की है। जो सराफा, रियल एस्टेट, शेयर बाजार आदि व्यापारियों के बेटे हैं।

करें मिलेगी जुर्माना भरने पर...

रिपब्लिक डे 26 जनवरी को अवैधानिक रूप से रैली निकालने के चलते बांद्रा कुर्ला पुलिस ने जिन कारों को जमा किया है। उनमें फेरारी, पोर्श, लेम्बोर्गिनी, मर्क-एडिस कारें, ऑडी, जगुआर, बीएमडब्ल्यू जैसी कारें शामिल हैं। इन कार मालिकों को अब अपनी कारें लेने के लिए जुर्माना भरना ही पड़ेगा। तभी जाकर इन्हें कारें मिल पाएंगी। पुलिस ने जिन कार मालिकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। उनमें से बहुत लोग मुंबई के अच्छे नामी बिजनेसमैन के बेटे हैं। जो मुंबई के नेपियन C रोड, बांद्रा, खार और अंधेरी साइड के रहने वाले हैं। मुंबई पुलिस ने कार मालिकों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत केस दर्ज किया है।