महाराष्ट्र में अब 24 घंटे खुली रहेंगी दुकानें | Devendra Fadnavis का बड़ा फैसला

महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला! अब मुंबई, पुणे सहित पूरे राज्य में आवश्यक वस्तुओं की दुकानें 24 घंटे खुली रहेंगी। इससे पर्यटकों और नौकरीपेशा लोगों को राहत मिलेगी और राज्य की अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी।

महाराष्ट्र में अब 24 घंटे खुली रहेंगी दुकानें | Devendra Fadnavis का बड़ा फैसला

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा निर्णय लेते हुए घोषणा की है कि अब मुंबई, पुणे और आसपास के जिलों में आवश्यक वस्तुओं की दुकानें 24 घंटे खुली रहेंगी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के इस फैसले से राज्य में रोजगार और कारोबार दोनों को बढ़ावा मिलेगा। काफी समय से व्यापारी संगठन मांग कर रहे थे कि दुकानों को देर रात तक खोलने की अनुमति दी जाए। अब उनकी यह मांग पूरी हो गई है। नौकरीपेशा लोग भी इस फैसले से खुश हैं क्योंकि दिन में व्यस्त रहने वाले लोग अब रात में भी खरीदारी कर सकेंगे।

24 घंटे दुकानें खुली रखने की शर्तें

सरकार ने दुकानों को 24 घंटे खोलने की अनुमति तो दे दी है, लेकिन इसके साथ कुछ नियम भी लागू किए हैं:

  • कर्मचारियों पर दबाव नहीं होना चाहिए।

  • हर शिफ्ट के लिए अलग कर्मचारी रखना अनिवार्य होगा।

  • कर्मचारियों को पर्याप्त छुट्टियाँ और स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।

इन जगहों पर नहीं मिलेगी छूट

सरकार ने साफ कर दिया है कि यह छूट बार, वाइन शॉप, बीयर बार, डांस बार, हुक्का पार्लर और थिएटर पर लागू नहीं होगी। ये पहले की तरह ही तय समय पर बंद होंगे। मुंबई जैसे शहर में जहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और कई पर्यटन स्थल हैं, वहां यह फैसला पर्यटकों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। अब वे रात में भी बाजारों में खरीदारी कर सकेंगे। इससे न सिर्फ पर्यटन बल्कि स्थानीय रोजगार और कारोबार को भी फायदा होगा।