मुंबई में बम की अफवाह फैली मौके पर पुलिस तैनात!
मुंबई , गुरुवार को बांद्रा कोर्ट में एक ईमेल आया जिसमें बम होने की धमकी दी गईं। इस संदेश के बाद तुरंत पूरे परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गईं और वहां हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया। हालात की जांच के लिए पुलिस और बम निरोधक दस्ता तुरंत कोर्ट पहुंच गया ताकि सबकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
अलर्ट मिलने के बाद तुरंत स्थानीय पुलिस टीमों और बम निरोधक दस्तों को तुरंत दोनों जगह भेज दीया गया I सावधानी के लिए कोर्ट की कार्यवाही रोक दी गईं और पूरे आस पास के जगहों को खाली करवाया गया I ताकि वकीलों , कर्मचारियों और आने-जाने वालों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
इसके अलावा, पुलिस ने इलाकों को घेरकर सुरक्षा और कड़ी कर दी है, जबकि साइबर टीमें धमकी भरे ईमेल की जांच कर उनके स्रोत का पता लगाने में जुटी हैं।
अंदर मौजूद लोगों को बाहर जाने नहीं दिया जा रहा है l और बाहर से किसी को अंदर आने की अनुमति नहीं है, जिससे परिसर का माहौल काफी चिंताजनक बना हुआ है।
घटना से जुड़ी और जानकारी मिलने का इंतज़ार किया जा रहा है।
नागपुर कोर्ट को भी बम धमकी मिली
गुरुवार को नागपुर जिला और सत्र न्यायालय को एक ईमेल मिला, जिसमें इमारत के अंदर बम होने का दावा किया गया था। इस सूचना के बाद पुलिस ने तुरंत पूरे कोर्ट परिसर में जांच शुरू कर दी, जैसा कि पीटीआई ने बताया।
एक अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान अब तक कोई भी संदिग्ध चीज़ नहीं मिली है।
जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रोशन बगड़े के अनुसार, सुबह कोर्ट की ही ईमेल आईडी से एक संदेश भेजा गया, जिसमें दावा किया गया था कि सिविल लाइन्स क्षेत्र में स्थित इमारत में दो आरडीएक्स आधारित विस्फोटक जल्द ही फट सकते हैं, I
अधिकारी ने आगे बताया कि जिला अदालत में सुरक्षा बढ़ा दी गईं है I और बम निरोधक दस्ते के कर्मचारी परिसर की गहन जांच कर रहे हैं।