Maharashtra: एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर बना मौत की वजह, विरोध के बाद पति ने पत्नी का काट दिया गला

Maharashtra News: महाराष्ट्र के दक्षिण सोलापुर तालुका के वडापुर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. अनैतिक संबंधों का विरोध करने पर एक महिला की उसके ही पति ने हत्या कर दी. मृत महिला का नाम सविता जकप्पा पुजारी (उम्र 35, निवासी हत्ताली, तालुका चडचण, जिला विजयपुर) है. पुलिस ने आरोपी शख्स जकप्पा मणगेरी पुजारी को गिरफ्तार कर लिया है. शख्स के अनैतिक संबंधों से परेशान थी सविता जानकारी के अनुसार, जकप्पा पुजारी गन्ना मजदूर है और उसकी विजयपुर जिले की एक महिला के साथ अनैतिक संबंध होने की बात पत्नी सविता को पता चल गई थी. इस बात को लेकर दोनों के बीच कई दिनों से तनाव चल रहा था. कुछ दिन पहले जकप्पा वडापुर गांव में दत्तात्रय गणेशकर के खेत में गन्ना काटने आया था. यहां भी दोनों के बीच पुरानी बात को लेकर बहस शुरू हो गई. विरोध के बाद पति ने पत्नी का काट दिया गला वडापुर में काम के दौरान फिर से अनैतिक संबंधों को लेकर दोनों के बीच जोरदार झगड़ा हुआ. गुस्से में आए जकप्पा ने पास में पड़े हंसुली से पत्नी पर हमला कर दिया. उसने सविता के सिर और गर्दन पर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस निर्मम हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही उप-विभागीय पुलिस अधिकारी संकेत देवलेकर, प्रभारी सहायक पुलिस निरीक्षक ज्ञानेश्वर उधार, उपनिरीक्षक राजकुमार डांगे, सहायक फौजदार रवींद्र चव्हाण और मंड्रूप पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हुए कोयते को जब्त कर लिया है और आरोपी जकप्पा पुजारी को हिरासत में लिया है. इस मामले में दादागोंड महादेव कट्टीमनी ने मंड्रूप पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. आगे की जांच फौजदार राजकुमार डांगे कर रहे हैं. विवाहित महिला ने लगाई फांसी  दूसरी ओर, मोहोल में एक विवाहित महिला ने ससुरालवालों के उत्पीड़न से परेशान होकर खुदकुशी कर ली. मृतक महिला का नाम स्वाति जयंत थोरात (उम्र 33) है. स्वाति की शादी साल 2015 में तेलंगवाड़ी निवासी जयंत थोरात से हुई थी. शादी के बाद से ही स्वाति को ससुराल में परेशान किया जा रहा था. परिजनों का आरोप है कि ससुराल वाले उसके चरित्र पर शक करते थे और मायके से 5 लाख रुपये लाने का दबाव बना रहे थे. इन लगातार बढ़ते तनाव और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर स्वाति ने फांसी लगा कर अपनी जान दे दी. चार लोगों पर मामला दर्ज इस घटना में मोहोळ पुलिस स्टेशन में स्वाति के शख्स जयंत थोरात, ससुर चंद्रकांत थोरात, सास सिंधुमती थोरात और ननद अश्विनी पाटिल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस आगे की जांच कर रही है.

Maharashtra: एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर बना मौत की वजह, विरोध के बाद पति ने पत्नी का काट दिया गला

Maharashtra News: महाराष्ट्र के दक्षिण सोलापुर तालुका के वडापुर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. अनैतिक संबंधों का विरोध करने पर एक महिला की उसके ही पति ने हत्या कर दी. मृत महिला का नाम सविता जकप्पा पुजारी (उम्र 35, निवासी हत्ताली, तालुका चडचण, जिला विजयपुर) है. पुलिस ने आरोपी शख्स जकप्पा मणगेरी पुजारी को गिरफ्तार कर लिया है.

शख्स के अनैतिक संबंधों से परेशान थी सविता

जानकारी के अनुसार, जकप्पा पुजारी गन्ना मजदूर है और उसकी विजयपुर जिले की एक महिला के साथ अनैतिक संबंध होने की बात पत्नी सविता को पता चल गई थी. इस बात को लेकर दोनों के बीच कई दिनों से तनाव चल रहा था. कुछ दिन पहले जकप्पा वडापुर गांव में दत्तात्रय गणेशकर के खेत में गन्ना काटने आया था. यहां भी दोनों के बीच पुरानी बात को लेकर बहस शुरू हो गई.

विरोध के बाद पति ने पत्नी का काट दिया गला

वडापुर में काम के दौरान फिर से अनैतिक संबंधों को लेकर दोनों के बीच जोरदार झगड़ा हुआ. गुस्से में आए जकप्पा ने पास में पड़े हंसुली से पत्नी पर हमला कर दिया. उसने सविता के सिर और गर्दन पर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस निर्मम हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी.

सूचना मिलते ही उप-विभागीय पुलिस अधिकारी संकेत देवलेकर, प्रभारी सहायक पुलिस निरीक्षक ज्ञानेश्वर उधार, उपनिरीक्षक राजकुमार डांगे, सहायक फौजदार रवींद्र चव्हाण और मंड्रूप पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हुए कोयते को जब्त कर लिया है और आरोपी जकप्पा पुजारी को हिरासत में लिया है. इस मामले में दादागोंड महादेव कट्टीमनी ने मंड्रूप पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. आगे की जांच फौजदार राजकुमार डांगे कर रहे हैं.

विवाहित महिला ने लगाई फांसी 

दूसरी ओर, मोहोल में एक विवाहित महिला ने ससुरालवालों के उत्पीड़न से परेशान होकर खुदकुशी कर ली. मृतक महिला का नाम स्वाति जयंत थोरात (उम्र 33) है. स्वाति की शादी साल 2015 में तेलंगवाड़ी निवासी जयंत थोरात से हुई थी. शादी के बाद से ही स्वाति को ससुराल में परेशान किया जा रहा था. परिजनों का आरोप है कि ससुराल वाले उसके चरित्र पर शक करते थे और मायके से 5 लाख रुपये लाने का दबाव बना रहे थे. इन लगातार बढ़ते तनाव और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर स्वाति ने फांसी लगा कर अपनी जान दे दी.

चार लोगों पर मामला दर्ज

इस घटना में मोहोळ पुलिस स्टेशन में स्वाति के शख्स जयंत थोरात, ससुर चंद्रकांत थोरात, सास सिंधुमती थोरात और ननद अश्विनी पाटिल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस आगे की जांच कर रही है.