थाने में गोलीबारी से मुंबई पोलिस का दिखा एक्शन मोड

Action mode of Mumbai Police shown due to firing in police station

थाने में गोलीबारी से मुंबई पोलिस का दिखा एक्शन मोड

मुंबई, राज्य में लगातार हो रही गोलीबारी की घटनाओं के बाद अब मुंबई पुलिस सतर्क हो गई है. पुलिस की ओर से 10 हजार से अधिक शस्त्र लाइसेंसों का वेरीफिकेशन शुरू कर दिया गया है. पुलिस इस मामले में युद्ध स्तर पर काम कर रही है. खास बात यह है कि मुंबई में करीब 11 हजार 500 लोगों के पास हथियार का लाइसेंस होने की जानकारी है. महाराष्ट्र पिछले हफ्ते से गोलीबारी की घटनाओं से दहल उठा है.

उल्हासनगर में BJP विधायक गणपत गायकवाड़ ने शिंदे गुट के नेता महेश गायकवाड़ पर सीधे पुलिस स्टेशन में फायरिंग कर दी. मुंबई में ठाकरे ग्रुप के पूर्व नगरसेवक अभिषेक घोसालकर की मॉरिस नाम के शख्स ने गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद चालीसगांव में फायरिंग में घायल होने से BJP के पूर्व पार्षद महेंद्र मोरे की मौत हो गई. इन घटनाओं से राज्य में कानून-व्यवस्था पर कई सवाल खड़े हो गए हैं. इसके चलते अब मुंबई पुलिस एक्शन मोड में आगई है.

मुंबई पुलिस ने अब बड़ा फैसला लेते हुए 10 हजार से ज्यादा हथियार लाइसेंसों का वेरीफिकेशन शुरू कर दिया है. इसमें सरकारी अधिकारी, सुरक्षा गार्ड, पेशेवर शामिल हैं जिन्हें पुलिस स्टेशन परिसर के अंदर हथियार लाइसेंस जारी किए गए हैं। उनसे जानकारी लेने का काम युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है.