मुंबई - नाशिक हाईवे से सफर करने वालों के लिए जरूरी सूचना I
आने वाले चार महीनों तक मुंबई - नाशिक हाईवे पर ठाणे के कुछ मार्गों पर ट्रैफ़िक प्रतिबंध रहेगा I ऐसे समय मे नोटिस जारी हुआ है की गाड़ी चालक वैकल्पिक रास्ते से आना जाना कर सकते हैं I क्योंक माजीवाड़ा और वडपे के बीच मार्ग चौड़ी करने का काम चल रहा है I इसलिए इस हिस्से में ट्रैफ़िक को डायवर्ट किया गया है I महाराष्ट्र स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (MSRDC) इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है।
कितने समय तक रहेगा प्रतिबंध ?
खारेगांव अंडरपास पर तकनीकी कार्य किए जाने के चलते इलाके में व्यापक ट्रैफिक प्रतिबंध लागू किया गया है। यह बैन 9 अप्रैल 2026 तक जारी रहेगा। इसके कारण आने वाले करीब चार महीनों तक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। चूंकि यह ट्रैफिक प्रतिबंध चौबीसों घंटे लागू रहेगा, इसलिए वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों से सफर करने की सलाह दी गई है।
चार महीनों के लिए मार्ग परिवर्तित रहेगा I
मुंबई–नासिक हाईवे से रोज़ाना सैकड़ों वाहन मुंबई, ठाणे, कलवा, भिवंडी, कल्याण और नवी मुंबई की ओर जाते हैं। ये वाहन माजीवाड़ा से वडपे के रास्ते से गुजरते हैं, लेकिन सड़क संकरी होने के कारण यहां अक्सर जाम की समस्या बनी रहती थी। इसी को देखते हुए सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू किया गया है।
इसके अलावा, MSRDC द्वारा खारेगांव अंडरपास पर तकनीकी कार्य किए जाने के चलते ट्रैफिक पुलिस ने इस मार्ग पर अस्थायी रूप से यातायात बंद कर दिया है। वैकल्पिक मार्ग (डायवर्जन) की व्यवस्था की गईं है, जो अगले चार महीनों तक लागू रहेगी।
अन्य रास्ते
मुंबई–नासिक हाईवे से खारेगांव की ओर जाने वाले वाहनों को अब खारेगांव टोल प्लाजा, गैमन रोड, पारसिक चौक या साकेत होते हुए खाड़ी ब्रिज से जाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, भिवंडी और ठाणे की दिशा में जाने वाले वाहनों की कुछ स्थानों पर एंट्री पर रोक लगाई गई है।
भिवंडी जाने वाले वाहनों को खारेगांव, पारसिक चौक और गैमन रोड के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा, जबकि ठाणे की ओर जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग के तौर पर कलवा खाड़ी ब्रिज तय किया गया है।
अधिकारियों द्वारा औपचारिक नोटिस जारी!
ठाणे ट्रैफिक पुलिस ने इस संबंध में आधिकारिक सूचना जारी की है। इसमें स्पष्ट किया गया है कि यह प्रतिबंध आपातकालीन सेवाओं पर लागू नहीं होगा। मुंबई, कलवा–मुंब्रा और कल्याण–डोंबिवली से नासिक, गुजरात, पनवेल और कोंकण की ओर जाने वाले बड़ी संख्या में लोग इस मार्ग का उपयोग करते हैं। ऐसे में नागरिकों से अपील की गई है कि वे ट्रैफिक पुलिस द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का सहारा लें।