मुंबई-पुणे का सफर होगा आसान यात्रियों को मिलेगी राहत!

मुंबई से पुणे सफर करने वालों के लिए बड़ी राहत आने वाली है। मिसिंग लिंक प्रोजेक्ट के तहत सह्याद्रि पर्वतों के बीच देश का सबसे ऊंचा 18

मुंबई-पुणे का सफर होगा आसान  यात्रियों को मिलेगी राहत!

सफर को मिलेगी नईं रफ्तार! 

मुंबई से पुणे सफर करने वालों के लिए बड़ी राहत आने वाली है। मिसिंग लिंक प्रोजेक्ट के तहत सह्याद्रि पर्वतों के बीच देश का सबसे ऊंचा 182 मीटर केबल-स्टे ब्रिज बनकर लगभग तैयार है। इसका 94% काम पूरा हो चुका है और अप्रैल 2026 तक इसे शुरू करने की तैयारी  चल रही है I

दूरी होगी 6 किमी कम! 

यह नया ब्रिज और टनल रूट मिलकर एक्सप्रेस-वे की दूरी लगभग 6 किलोमीटर घट जाएगा । खोपोली से सिंहगढ़ इंस्टिट्यूट तक का 19 किमी का चक्कर अब 13.3 किमी हो जाएगा I जिससे यात्रियों का समय भी बचेगा।

सुरंग और ब्रिज मिलकर बनाएंगे नया रूट! 

मिसिंग लिंक में करीब 11 किमी लंबी टनल और लगभग 2 किमी का केबल-स्टे ब्रिज शामिल है। दो चरणों में बनाया जाएगा I यह दो ब्रिज 850 मीटर लंबे और 26 मीटर चौड़े होंगे। टनल का काम लगभग पूरा है, जबकि ब्रिज अंतिम स्टेज में है।

सी–लिंक से भी ऊंचा नया ब्रिज! 

यह ब्रिज बांद्रा–वर्ली सी लिंक से 55 मीटर ज्यादा ऊंचा होगा। डिजाइन इस तरह तैयार किया गया है कि वाहन 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड से आसानी से चल सकें। इसका स्ट्रक्चर विदेशी टेस्ट में भी सफल माना गया है I

मौसम ने धीमा किया निर्माण! 

पहाड़ी इलाकों के कारण तेज हवा, घना कोहरा और लगातार बारिश ने काम की रफ्तार को कईं बार कम कर दिया था । कोहरों के वजह से भी कईं बार दृश्य साफ ना दिखने से कामों में बाधा उत्तपन होती थी I
जबकि मॉनसून में 4 महीने काम लगभग रुक गया। इन चुनौतियों के बावजूद प्रोजेक्ट अब पूरा हो