Monsoon 2025 : 8 अक्टूबर से फिर हो रही मानसून की वापसी

मुंबई और महाराष्ट्र में 8 अक्टूबर 2025 से मानसून की वापसी शुरू होगी। विदर्भ और मराठवाड़ा में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। सरकार ने नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील की है।

Monsoon 2025 : 8 अक्टूबर से फिर हो रही मानसून की वापसी
Monsoon 2025

Monsoon 2025 | अंशु झा
मुंबई :- बीते सितंबर महीने में भारी बरसात के कारण मुंबई सहित अन्य क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति का सामना करना पड़ा था। इसके बाद 29 सितंबर से मौसम स्थिर बना हुआ है। लेकिन 2 से 7 अक्टूबर 2025 के बीच मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश होने की संभावना जताई गई है। यह बारिश दोपहर से शुरू हो सकती है।

विदर्भ क्षेत्र में गरज के साथ बारिश की संभावना अन्य क्षेत्रों की तुलना में अधिक है। इसी वजह से कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे कटी हुई फसलों को बारिश और हवाओं से सुरक्षित रखें। 7 अक्टूबर से बारिश शुरू होने की संभावना है, जो तेज हवाओं और अस्थिर मौसम के साथ जारी रह सकती है। हालांकि, अगले कुछ दिनों में बारिश के पूरी तरह समाप्त होने की उम्मीद है। इस दौरान उत्पन्न होने वाली संभावित समस्याओं को ध्यान में रखते हुए सरकार ने पहले से ही तैयारी करने का आश्वासन दिया है। साथ ही सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि वे बारिश से होने वाले नुकसान से बचने के लिए सावधानी बरतें और बिना आवश्यक कारण के सड़कों पर न निकलें।