सरकारी कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र 65 साल करने की तैयारी | Govt Employee Retirement Age Hike 2025
Govt Employee Retirement Age Hike 2025 सरकार जल्द ही सरकारी कर्मचारियों की रिटायरमेंट आयु 60 से बढ़ाकर 65 साल करने की तैयारी में है। 2026 तक इस पर नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। जानें पूरी खबर।

Govt Employee Retirement Age Hike 2025 : नई दिल्ली। लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। लंबे समय से चली आ रही मांगों को देखते हुए सरकार अब कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र 60 से बढ़ाकर 65 साल करने जा रही है। सूत्रों के अनुसार, इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन 2026 तक जारी किया जा सकता है। कुछ साल पहले तक सरकारी कर्मचारियों की सेवा निवृत्ति की उम्र 58 वर्ष थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 60 साल किया गया था। लेकिन कर्मचारी संगठनों की ओर से लगातार यह मांग की जा रही थी कि उम्र सीमा और बढ़ाई जाए।
Govt Employee Retirement Age Hike 2025 क्यों उठी मांग?
सरकारी नौकरी भले ही 20 साल की उम्र से हासिल की जा सकती है, लेकिन ज्यादातर अभ्यर्थियों को नियुक्ति 30 साल या उससे अधिक उम्र में मिलती है। ऐसे में उन्हें कम समय तक सेवा का अवसर मिलता है।
इसी कारण कर्मचारियों ने मांग की थी कि रिटायरमेंट उम्र 3-4 साल और बढ़ाई जाए ताकि उन्हें ज्यादा लाभ मिल सके। माना जा रहा है कि सरकार केंद्रीय और राज्य सरकारी कर्मचारियों के लिए अलग-अलग प्रावधान कर सकती है। यदि सब कुछ तय योजना के अनुसार रहा तो 2026 से रिटायरमेंट उम्र 65 साल हो जाएगी। इस खबर के बाद से कर्मचारियों में खुशी की लहर है। उनका मानना है कि उम्र सीमा बढ़ने से उन्हें ज्यादा समय तक काम करने का अवसर मिलेगा और पेंशन सहित अन्य सुविधाओं में भी वृद्धि होगी।