मुंबई पुलिस में 12899 पद रिक्त

मुंबई शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

मुंबई पुलिस में 12899 पद रिक्त
12899 posts vacant in Mumbai Police

मुंबई पुलिस में 12899 पद रिक्त

आरटीआई मे हुआ खुलासा

मुंबई शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली को दी गई जानकारी के अनुसार, यह पता चला है कि अपर पुलिस आयुक्त पद से लेकर कांस्टेबल पद तक 12 हजार 899 पद रिक्त हैं।

आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने पुलिस आयुक्त कार्यालय में आवेदन कर वर्तमान स्वीकृत पदों, कार्यरत पदों और रिक्तियों के बारे में जानकारी मांगी थी। मुंबई पुलिस कमिश्नरेट के सहायक पुलिस आयुक्त विनोद कांबले ने अनिल गलगली को 30 नवंबर 2023 तक की जानकारी दी। कुल स्वीकृत पदों की संख्या 51308 है। इसमें 38409 कार्यरत पद और 12899 रिक्त पद हैं।

सबसे ज्यादा रिक्तियां पुलिस कांस्टेबल की

पुलिस कांस्टेबल के 28938 पद स्वीकृत हैं। इनमें से 17823 पद कार्यरत हैं और 11115 पद रिक्त हैं। इसके बाद जहां पुलिस सब इंस्पेक्टर के 3543 पद स्वीकृत हैं, वहीं 2318 पद ही कार्यरत हैं और 1225 पद रिक्त हैं। पुलिस इंस्पेक्टर के 1090 पद स्वीकृत हैं जिनमें से 313 पद रिक्त हैं और वर्तमान में 977 पद कार्यरत हैं। सहायक पुलिस आयुक्त के 141 में से 29 पद रिक्त हैं। पुलिस उपायुक्त के 43 पद स्वीकृत हैं तथा 39 पद कार्यरत हैं जिनमें 4 पद रिक्त हैं। वहीं, अपर पुलिस आयुक्त के 12 में से सिर्फ 1 पद रिक्त है।

अनिल गलगली के मुताबिक स्वीकृत पद पहले से ही हैं और इनमें कोई बदलाव नहीं हुआ है लेकिन हर साल सेवानिवृत्ति के कारण रिक्तियों की संख्या बढ़ती जा रही है। गलगली ने कहा है कि यदि रिक्त पदों को भरते समय स्वीकृत पदों की संख्या बढ़ा दी जाए तो मुंबई पुलिस पर दबाव कम हो जाएगा।