मर्चेंट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा निकाली गई भव्य रैली !

कांदिवली ईस्ट पोइसर में पोईसर ईस्ट मर्चेंट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा 22जनवरी को राम लला की रैली निकाली गई।

मर्चेंट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा निकाली गई भव्य रैली !
मर्चेंट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा निकाली गई भव्य रैली !

पोयसर, कांदिवली पूर्व | काजल गुप्ता की रिपोर्ट 

22 जनवरी को अयोध्या में राम लला का प्राण प्रतिष्ठा की गई,  वहीं हर जगह इस दिन दीपावली के रुप में मना रहे थे। कहीं राम जी पालखी तो कहीं रैली निकाली गई। इस दिन लोगो ने घर में दिए जलाए और अच्छे अच्छे पकवान बनाए। इस दिन हर जगह पंडाल में राम जी की पूजा अर्चना की गई। वही कांदिवली ईस्ट पोइसर में पोईसर ईस्ट मर्चेंट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा 22जनवरी को राम लला की रैली निकाली गई। जिसमें पोईसर के सभी व्यापारी एकत्र हुए थे। इसमें पुरुष से लेकर महिला भी जोश में देखी गईं। रैली को बिहारी टेकड़ी से लेकर संस्कृति अपार्टमेंट तक निकाला गया था। रैली में राम रथ का भी आयोजन किया गया था। पोईसर कांदिवली ईस्ट के पूर्व नगरसेवक शिवकुमार झा भी इस रैली में सम्मिलित हुए थे । इस रैली में एसिसोएशन के अध्यक्ष दिलीप द्विवेदी, कार्यकर्ता प्रताप सुंदवेशा, संदेश जंघम, छगनलाल माली, सुजित झा, बृजेश यादव, राजकुमार गुप्ता और लोगों भी उपस्थित थे।