महाराष्ट्र के सतारा में बड़ा हादसा ! | Major accident in Satara, Maharashtra!
महाराष्ट्र के सतारा मे एक बड़ी दुर्घटना सामने आई हैं I नाशिक की बस जो अपना नियंत्रण खोकर निर्माणधीन ब्रिज के नीचे जा गिरी। इसमें करीब 30 से ज्यादा छात्र घायल हाे गए। 4 छात्रों की हालत गंभीर बताई जा रही है। नाशिक से कॉलेज के छात्रों को लेकर कोकण से लौट रही एक बस कराड के वाठार इलाके में एक हादसे का शिकार हो गई। बस पुल से अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरी I इस हादसे के चपेट में 30 छात्र घायल पाएं गए इनमे 4 छात्रों की हालत नाजुक बताई जा रही है I इस बस में स्वर्गीय बी पी पाटिल जूनियर कॉलेज विद्यार्थी थे।
दुर्घटना का कारण!
जानकारी के अनुसार मंगलवार, 2 दिसंबर को सुबह यह बस 11वीं कक्षा के 54 छात्रों को लेकर निकली थी I कराड के पास पुणे-बेंगलुरु हाईवे 48 पर यह हादसा होने की खबर आई I बस एक बनाए जा रहे ब्रिज के निर्माण वाले भाग में 20 फीट नीचे जा गिरी I इसमें 4 छात्रों का गंभीर हालत बताया जा रहा है और 7 छात्रों का फ्रैक्चर आई हैं I यह हादसा तब हुई जब बस चालक ने एक आवारा कुत्ते को बचाने के लिए बस मोड़ दी I
तुरंत शुरू हुआ रेस्क्यू
स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पे पहुँच कर सभी घायल छात्रों को बस से निकल कर, इलाज के लिए कराड के कृष्णा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। कॉलेज प्रशासन ने भी सहायता हेतु एक टीम कराड भेजी गई I छात्रों और उनके परिवारों की मदद के लिए कराड तहसीलदार कल्पना धावले के निर्देशन में एक विशेष हेल्प डेस्क बनाया गया है। छात्रों को ठीक होने के पश्चात उनको सही सलामत वापस लाया जायेगा । कॉलेज एडमिनिस्ट्रेशन ने बताया कि घायल छात्रों को डिस्चार्ज होने के बाद सुरक्षित नासिक लाने के लिए अलग से बस की व्यवस्था की गई है।