मुंबई में शीतलहर का अलर्ट ! | Cold wave alert in Mumbai! | Love you Mumbai
Cold wave alert in Mumbai! दिसंबर के शुरुआत होते ही, महाराष्ट्र मे तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है I अब मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई और कोकण तट तक सर्द मौसम महसूस किया जा रहा है I कोकण में दिन में हल्की गर्माहट के बावजूद, रातों में ठंडी मेहसूस हो रही है I मुंबई व उसके आस पास के क्षेत्रों मे लगातार तापमान घटती नज़र आ रही हैI मुंबई में मंगलवार न्यूनतम तापमान 20-21°C दर्ज हुआ, जिससे सुबह ठंडक बढ़ी। समुद्र से आती हल्की, सर्द हवाएं सुबह-शाम ठंड और बढ़ा रही हैं। बदलते मौसम के चलते लोगों के स्वास्थ्य पर इसका प्रभाव देखने को मिल रहा है I दोपहर को धूप और रात में ठंडी के वजह से कईं लोग बीमार पड़ रहे हैंI ज्यादतर यह असर स्कूल के बच्चों पर दिखाई दे रहा है I
जानिए, इस हप्ते मुंबई का मौसम कैसा रहेगा?
मुंबई में 4 से 8 दिसंबर तक मौसम सामान्य रूप से साफ और नमी रहेगा। 4 और 5 दिसंबर को अधिकतम तापमान लगभग 34°C और न्यूनतम 18–19°C के आसपास रहेगा। 6 दिसंबर को हल्की ठंडक महसूस होगी, तापमान 19–33°C के बीच रहेगा। 7 दिसंबर को मौसम सुहावना और बाहरी काम-काज, के लिए उपयुक्त रहेगा, अधिकतम 33°C और न्यूनतम 18°C के साथ, जबकि 8 दिसंबर को तापमान थोड़ा गिरकर 32°C तक आ सकता है। पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 32.6°C और न्यूनतम 17.7°C दर्ज हुआ, बारिश नहीं हुई और आर्द्रता 45–63% के बीच रही।