इंडिगो की 1300 फ्लाइट्स हुई रद्द ! हवाई अड्डों पर अफरातफरी!
इंडिगो की 1300 फ्लाइट्स हुई रद्द ! हवाई अड्डों पर अफरातफरी!
भारत की सबसे बड़ी एयरलाइनस इंडिगो पर आफत आ पड़ी है I इंडिगो की लगभग 1300 फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया है I इंडिगो एयरलाइनस ने हवाई यात्रियों को अलर्ट भेजा है, ऑथोरिटी ने हवाई यात्रियों को सलाह दिए हैं कि, घर से निकलते समय फ्लाइट का स्टेट्स चेक करके निकले I
इंडिगो की 4 दिनों से लगभग 1300 फ्लाइट्स रद्द करवा दी गई है I जिसके चलते यात्रियों को असुविधा हो रही है I दिल्ली मुंबई हैदराबाद से लेकर बेंगलुरु एयरपोर्ट तक 10 से 12 घंटे तक इंतजार कर रहे हवाई यात्रियों में तहलका मच गया I यात्रियों ko सलाह देते हुए, बताया हैं की घरेलू उड़ानों में ऑपरेशनल दिक्कतों की वजह से देरी और कैंसिलेशन हो रहे हैं I हम सभी यात्रियों से निवेदन करते हैं की घर से निकलते समय एक बार ऐप के मध्यम से अपने फ्लाई की जानकारी प्राप्त करके निकले, हमारी टीम और सभी साझेदार मिलकर स्थिति को संभालने और यात्रियों को बेहतर अनुभव देने के लिए लगातार काम कर रहे हैं I
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने जानकारी दी है, कि पूरे देश में इंडिगो की आज 1300 फ्लाइट्स रद्द की है, शाम 6 बजे तक दिल्ली से सभी डोमेस्टिक फ्लाइट्स T-3 से कैंसिल हो गई हैं. दिल्ली एयरपोर्ट पर सुबह से अब तक इंडिगो की कईं उड़ानें रद्द हो चुकी हैं I इंडिगो की 135 जाने वाली और 90 आने वाली विमान को आज इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से रद्द किया गया है I
डीजीसीए ने दी जानकारी
डीजीसीए ने बताया कि, हवाई उड़ान को समान्य होने में 10 फरवरी तक का समय लग सकता है I आने वाले न्यू ईयर और क्रिसमस के दौरान छुट्टियों पर घूमने वाले लोगों को भी यह परेशानी का सामना करना पड़ सकता है I इंडिगो ने माना हैं, कि फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशंस (FDTL) को लागू करने में कुछ गलत निर्णयों और प्लानिंग में कमी से कुछ दिनों से यहाँ अफरातफरी मची हुई हैं I उसने यह भी बताया की 8 दिसंबर तक ऐसे ही फ्लाइट्स रद्द होने की चांस ज्यादा रहेगी I
उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू ने इस संकट को लेकर एक उच्चस्तरीय बैठक भी की हैं I उन्होंने इंडिगो द्वारा इस संकट से निपटने के तरीकों को लेकर नाराजगी जताई हैं I