"बारिश का कहर LIVE: एकनाथ शिंदे ने खुद संभाली कमान"
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई लगातार हो रही भारी बारिश से जूझ रही है। इसी बीच राज्य के उपमुख्यमंत्री और मुंबई शहर जिलासंरक्षक मंत्री एकनाथ शिंदे ने आज बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) मुख्यालय में स्थित आपातकालीन नियंत्रणकक्ष का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने खुद हालात का जायजा लिया और बीएमसी की तैयारियों पर संतोष जताया।

Maharashtra : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई लगातार हो रही भारी बारिश से जूझ रही है। इसी बीच राज्य के उपमुख्यमंत्री और मुंबई शहर जिलासंरक्षक मंत्री एकनाथ शिंदे ने आज बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) मुख्यालय में स्थित आपातकालीन नियंत्रणकक्ष का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने खुद हालात का जायजा लिया और बीएमसी की तैयारियों पर संतोष जताया।
दौरे के समय बीएमसी आयुक्त एवं प्रशासक भूषण गगराणी, अतिरिक्त महानगरपालिका आयुक्त (शहर) डॉ. अश्विनी जोशी, अतिरिक्त महानगरपालिका आयुक्त (पूर्व उपनगरे) डॉ. अमित सैनी, अतिरिक्त महानगरपालिका आयुक्त (प्रकल्प) अभिजीत बांगर समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
नियंत्रणकक्ष में अधिकारियों से चर्चा करते हुए उपमुख्यमंत्री शिंदे ने मुंबईकरों को यह आश्वासन दिया कि बारिश से निपटने के लिए बीएमसी पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि कहीं भी जलजमाव, यातायात की समस्या या अन्य आपात स्थिति पैदा होती है, तो तुरंत मदद पहुंचाने की व्यवस्था की गई है।
उपनगरों से लेकर साउथ मुंबई तक की स्थिति पर नजर रखने के लिए बीएमसी की अलग-अलग टीमें मैदान में उतारी गई हैं। नियंत्रणकक्ष से लगातार बारिश और जलभराव की मॉनिटरिंग की जा रही है। शिंदे ने यह भी कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो राज्य सरकार और अन्य एजेंसियों की मदद भी तुरंत उपलब्ध कराई जाएगी।
मुंबई में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है।
कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया है, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। लोकल ट्रेनों की रफ्तार भी धीमी पड़ी है और एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स के शेड्यूल पर असर देखा गया है। इन सबके बीच बीएमसी के आपातकालीन कदम मुंबईकरों के लिए बड़ी राहत हैं।
उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नागरिकों की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई की जाए और किसी भी इलाके में पानी रुकने न दिया जाए। साथ ही, अस्पतालों, बिजली-पानी की आपूर्ति और आपात सेवाओं पर विशेष ध्यान देने के आदेश भी दिए गए।
इस दौरे के बाद बीएमसी ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी समस्या की जानकारी सीधे बीएमसी कंट्रोल रूम या हेल्पलाइन नंबर पर दें।
मुंबई की बारिश हर साल बड़ी चुनौती लेकर आती है, लेकिन इस बार बीएमसी और सरकार दोनों ही स्तर पर कड़ी निगरानी और तत्परता से काम किया जा रहा है।