GST हटने के बाद दूध आई भारी गिरावट जानिये कितना सस्ता हुआ ?
सरकार के फैसले से आम जनता को राहत, GST हटने के बाद अमूल, मदर डेयरी और सरस जैसे ब्रांडों का दूध ₹70 से घटकर ₹50 प्रति लीटर हुआ। महंगाई पर काबू पाने की बड़ी पहल।

✍️ अंशु झा मुंबई :–
पिछले कई वर्षों से लगातार बढ़ते दूध के दामों से आम आदमी परेशान था। चाहे अमीर हो या गरीब, हर घर में दूध का विशेष महत्व है। सुबह की शुरुआत चाय से होती है और बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के लिए दूध पोषण का मुख्य स्रोत माना जाता है। GST हटाने के बाद लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा था कि क्या रोजमर्रा के उपयोग में आने वाले दूध के दामों में वाकई कोई कमी आई है? देश की प्रमुख डेयरी कंपनियाँ जैसे अमूल, मदर डेयरी और सरस डेयरी पहले ₹70 प्रति लीटर तक दूध बेच रही थीं। लेकिन GST हटने के बाद अब इन कंपनियों ने दाम घटाकर लगभग ₹50 प्रति लीटर कर दिए हैं। यानी उपभोक्ताओं को प्रति लीटर दूध पर ₹20 तक की सीधी राहत मिल रही है।
सरकार का फैसला और जनता को राहत
सरकारी निर्णय के अनुसार यह दामों में कमी केवल बड़ी कंपनियों के पैकेटबंद दूध पर लागू होगी। गाँवों में सीधे गाय या भैंस का दूध लेने वालों को फिलहाल किसी तरह की राहत नहीं मिलेगी। दरअसल, अमूल, सरस और मदर डेयरी जैसे ब्रांडों की मांग लगातार बढ़ रही थी। विद्यालयों और सरकारी योजनाओं में भी इन कंपनियों से बड़े पैमाने पर दूध की आपूर्ति की जाती है। बढ़ती मांग के कारण दामों में तेजी आई थी। महंगाई पर नियंत्रण और आम जनता को राहत देने के उद्देश्य से सरकार ने दूध पर से GST हटाने का निर्णय लिया। अब जो उपभोक्ता पहले ₹70 प्रति लीटर दूध खरीद रहे थे, उन्हें वही दूध ₹50 प्रति लीटर में मिलेगा। इससे घरों का मासिक खर्च कम होगा और महंगाई पर भी नियंत्रण मिलेगा।