Maharashtra Mausam Update : महाराष्ट्र में 24 घंटे का अलर्ट जारी, हो सकती है इन राज्यों में बेमौसम बारिश

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक महाराष्ट्र के कई हिस्सों में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि की भविष्यवाणी किया, वहीं अगले 24 घंटों के लिए मराठवाड़ा, विदर्भ, कोंकण और पश्चिमी महाराष्ट्र के कुछ जगहों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Maharashtra Mausam Update : महाराष्ट्र में 24 घंटे का अलर्ट जारी, हो सकती है इन राज्यों में बेमौसम बारिश

Maharashtra Mausam Update: महाराष्ट्र में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक आज पूरे राज्य में बादल छाये रहने का अनुमान की जानकारी मिली है। वहीं कुछ इलाकों में बारिश होने की भी संभावना जताई गयी है। महाराष्ट्र राज्य के कई हिस्सों में बेमौसम बारिश के वजह से किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ेगा। कुछ जगहों पर ओलावृष्टि और बारिश से फसलें बुरी तरह खराब होने की आशंका हैं।इस बातों से किसानों की चिंता और बढ़ गई है।

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक महाराष्ट्र के कई हिस्सों में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि की भविष्यवाणी किया, वहीं अगले 24 घंटों के लिए मराठवाड़ा, विदर्भ, कोंकण और पश्चिमी महाराष्ट्र के कुछ जगहों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

आज महाराष्ट्र में विदर्भ, मराठवाडा और मध्य महाराष्ट्र के कुछ जिलों में बिजली गिरने के साथ आंधी-बारिश की आशंका है।आईएमडी ने बताया कि पुणे के साथ नासिक, अहमदनदर, छत्रपति संभाजीनगर, बीड आदि जिलों में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। इन जगहों येलो अलर्ट जारी किया है।इस समय आंधी तूफान के साथ आकाशीय बिजली गिरने की मौसम विभाग द्वारा भविष्यवाणी की गयी है।

बुधवार को उधर, महाराष्ट्र कैबिनेटमहत्त्वपूर्ण बैठक करेगी और राज्य में बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों के लिए राहत उपायों पर बात करेंगी। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पहले ही अधिकारियों को फसलों को हुए नुकसान का पता लगाने के लिए तेजी से पंचनामा करने का आदेश दे चुकी है।

बेमौसम बारिश के वजह से जिन किसानों की फसलें बर्बाद हुई हैं, इन किसानों को सरकार मुआवजा देगी। एक अधिकारी ने कहा कि उत्तरी महाराष्ट्र के नासिक जिले में बारिश से जुड़ी घटनाओं में दो लोगों की मृत्यु हो गई है।

पहले के रिपोर्ट के मुताबिक, बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से 1.25 लाख हेक्टेयर में बोई गई फसल नुकसान या प्रभावित हो सकती है। बेमौसम बारिश से विदर्भ और मराठवाड़ा क्षेत्र में ज्वार और कपास की फसल को बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है। महाराष्ट्र के कोंकण में आम और अंगूर और उत्तरी महाराष्ट्र में प्याज की खेती खराब हो चुकी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि 16 प्रभावित जिलों में से प्याज और अंगूर की खेती के प्रमुख केंद्र नासिक में फसलों को सबसे  अधिक नुकसान हुआ है।