Pav Bhaji Recipe: इस तरह से बनाये पाव भाजी, सब करेंगे तारीफ

पाव भाजी एक लोकप्रिय स्नैक है, खासतौर पर महाराष्ट्र में इसे खूब चाव से खाया जाता है। इसे कई स्वादिष्ट सब्जियों को मिलाकर बनाया जाता है। पाव भाजी एक ऐसी डिश है जिसे हर उम्र के लोग पसंद करते हैं। और ये बहुत ही कम टाइम में बनजाता हैं। पाव भाजी मुंबई का फेमस स्ट्रीट फूड आइटम है, पाव भाजी ऐसी हेल्दी सब्जियों का मिश्रण है पाव भाजी बहुत ही स्वादिष्ट डिश है जिसे बच्चे भी बड़े चाव से खाते हैं। आलू, टमाटर, मटर जैसी सब्जियों को मैश करके मसाले और नींबू का रस डालकर तैयार की गई भाजी को मक्खन वाले पाव के साथ सर्व किया जाता है। 

Pav Bhaji Recipe: इस तरह से बनाये पाव भाजी, सब करेंगे तारीफ

Alsafa Ansari | Love you Mumbai

Pav Bhaji Recipe: पाव भाजी एक लोकप्रिय स्नैक है, खासतौर पर महाराष्ट्र में इसे खूब चाव से खाया जाता है। इसे कई स्वादिष्ट सब्जियों को मिलाकर बनाया जाता है। पाव भाजी एक ऐसी डिश है जिसे हर उम्र के लोग पसंद करते हैं। और ये बहुत ही कम टाइम में बनजाता हैं। पाव भाजी मुंबई का फेमस स्ट्रीट फूड आइटम है, पाव भाजी ऐसी हेल्दी सब्जियों का मिश्रण है पाव भाजी बहुत ही स्वादिष्ट डिश है जिसे बच्चे भी बड़े चाव से खाते हैं। आलू, टमाटर, मटर जैसी सब्जियों को मैश करके मसाले और नींबू का रस डालकर तैयार की गई भाजी को मक्खन वाले पाव के साथ सर्व किया जाता है। 

Pav Bhaji की सामग्री:-

2 टेबल स्पून तेल
4 मक्खन के टुकड़े, बारीक कटा हुआ
1 कप प्याज़, टुकड़ों में कटा हुआ
1 टी स्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट
1/2 कप लौकी, टुकड़ों में कटा हुआ
1/2 कप शिमला मिर्च
1 कप आलू, टुकड़ों में कटा हुआ
1/2 कप चकुंदर
1 टी स्पून मिर्च पाउडर
3 टी स्पून पाव भाजी मसाला
1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
1/2 कप टमैटो प्यूरी
1 क्यूब मक्खन
1 गुच्छा हरा धनिया

पाव के लिए:- 

मक्खन
पाव भाजी मसाला

पाव भाजी बनाने की विधि:-

एक पैन में तेल गर्म करें। इसमें मक्खन के टुकड़े के साथ प्याज़ डालें।
प्याज़ को गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें और इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डालें। अच्छे से मिलाएं।
अब इसमें कटे हुए लौकी के साथ हरा धनिया डालकर अच्छे से मिलाएं, इसके बाद इसमें कटे हुए एक कप आलू डालें। मिलाकर अच्छे से मिक्स करें।
कटा हुआ चकुंदर डालें, नमक, लाल मिर्च पाउडर और पाव भाजी मसाला डालकर मिक्स करें। अच्छे से मिलाएं।
अब इसमें टमैटो प्यूरी डालें 
टमैटो प्यूरी को मिलाएं और इसमें मक्खन डालने के बाद हरा धनिया डालें और भाजी को पकने दें। सारी सब्जियों को अच्छे से मिलाएं।

पाव बनाने के लिए:-

पाव पर मक्खन को अच्छे से लगाएं।
पाव पर पाव भाजी मसाला छिड़के।
पाव को पैन में गोल्डन ब्राउन होने तक सेकें।
गर्मागर्म पाव भाजी को नींबू के टुकड़े, प्याज़ और हरी मिर्च के साथ सर्व करें।

रेसिपी टिप्स -

स्वाद में बदलाव लाने के लिए आप इसमें पत्तागोभी थोड़े से चकुंदर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
ताकी पाव भाजी का स्वाद और भी ज्यादा अच्छा हो।